फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग में बना रोड़ा तो दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, शव सतलुज नदी किनारे रेत में दबाया

Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर लगा है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी इलाके में रहने वाले युवक को उसके साथी दो दोस्त 23 दिसंबर को बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर शव को सतलुज नदी के किनारे रेत में दबा दिया। हत्या का कारण प्रेम संबंधों में रोड़ा बनना बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवक मृतक तुषार के परिवार वालों के साथ मिल उसकी खोजबीन का ड्रामा करते रहे। 

विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ने उसकी हत्या कर दी है और शव दबा दिया है। तीन दिन बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने तुषार का शव आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस बारे में अभी किसी ने भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ मोहम्मद जमील के साथ फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

न्यू शिमला कालोनी की गली नंबर 8 निवासी 18 वर्षीय तुषार कुमार के पिता वरिेंदर कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका हौजरी का काम है। तुषार एसी मार्केट में काम करता था। जबकि उससे छोटा 13 साल का बेटा पढ़ता है। 23 दिसंबर की रात आरोपियों ने फोन करके तुषार को बुलाया। 
विज्ञापन


उन्होंने उसे जाने से मना कर दिया। उसके बावजूद वो अपना मोटरसाइकिल लेकर उनसे मिलने चला गया। उसके बाद वो लौट कर घर नहीं आया। वे लोग रात भर उसे ढूंढते रहे। उन्होंने उसी रात जब दोनों आरोपियो से तुषार के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि तुषार उनके पास नहीं आया था। वो दोनों भी परिवार के साथ मिल कर तुषार को ढूंढने का ड्रामा करते रहे। मगर पुलिस को पहले ही दिन से उन पर शक था। रविवार जब दोनों से थोड़ी सख्ती की गई तो उन्होंने माना कि उस रात वो ही तुषार को अपने साथ लेकर गए थे।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी करीब दो महीने पहले ही तुषार के दोस्त बने थे। उनमें से एक की इलाके में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध थे। मगर बाद में उस युवती के प्रेम संबंध तुषार के साथ बन गए। दोनों तुषार को उस युवती से दूर रहने के लिए कहते थे। मगर तुषार उनकी बातों को मजाक में लेता था। 

घटना वाली रात दोनों ने यह बोल कर तुषार को बुलाया कि आज उसकी युवती से मुलाकात कराते हैं। उनकी बातों में आया तुषार घर से मोटरसाइकिल पर निकल गया। दोनों उसे जमालपुर लेली से सटे सतलुज नदी के पास ले गए। वहां उसके सिर पर किसी भारी चीज से चोट करने के बाद दोनों ने उसका गला दबा दिया। उसे मारने के बाद उसके शव को रेत में दबा कर दोनों वापस लौट आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें