फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम की हत्या का मामला: सेंटर फ्रूट टॉफी देकर मासूम को ले गया था हत्या आरोपी

Mon, 27 Dec 2021 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। आराेपी बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के एक गांव में सात वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी दुष्कर्म की नीयत से बच्ची काे टॉफी का लालच देकर ले गया था। इस टॉफी को मंगाने के लिए भी उसने एक बच्चे का ही इस्तेमाल किया। जिस बच्चे से आरोपी ने टॉफी मंगाई थी, उसकी चाइल्ड लाइन ने काउंसलिंग की। जिसे आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की। रविवार को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि आरोपी प्रवीण नशा करता था। अपने घर से पैदल मंदिर आया था। जहां उसने एक बच्चे को रुपये देकर टॉफी मंगाई। फिर जोहड़ के पास एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। वहां से बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ झाड़ियों में ले गया। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान बच्ची के चिल्लाने पर उसका मुंह दबाया, फिर गला और बाद में पास पड़ी ईंट से सिर पर एक के बाद एक कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक ईंट और सेंटर फ्रूट की टॉफी एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए। डॉग स्क्वॉयड टीम की ओर से निरीक्षण कराया गया।

जिस रास्ते आया था, वहां से लौट नहीं सका
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण जिस रास्ते से बच्ची को लेकर गया था, हत्या के बाद लौटने वक्त उस रास्ते पर गांव का ही एक व्यक्ति बीडी पी रहा था। जिस पर वह लौट गया और सड़क पर आया। वहां से रजबाहे के नीचे-नीचे खेतों के रास्ते से खदानों पर पहुंच गया। रजबाहे पर छिपता हुआ टंकी के पीछे वाले रास्ते से जोहड़ पर आ गया, जहां से वह मासूम को टॉफी का लालच देकर लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें