फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नशे की ओवरडोज से 17 साल के कबड्डी खिलाड़ी की मौत, दोस्त ने नशे में लगा दिया चिट्टे की ओवरडोज का टीका

Thu, 02 Feb 2023 04:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

पंजाब में नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। पंजाब में गुरुवार को एक मामला सामने आया है जिसमें चिट्टे का टीका लगाने से 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। दोस्त ने ही उसे ओवरडोज दी थी। आरोपी दोस्त और नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो तस्करों की तलाश है। 
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से 17 साल के कबड्डी खिलाड़ी की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पंजाब में हलवारा क्षेत्र के थाना दाखा के गांव पमाल वासी 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत हो गई। शानवीर को उसके दोस्त सुखराज सिंह वासी पमाल ने ही नशे में चिट्टे का टीका भरकर लगाया था। दोनों दोस्त कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे और गांव आलीवाल के पूर्व सरपंच की मोटर पर नशा करने के लिए रुक गए।

विज्ञापन


सुखराज ने शानवीर को चिट्टे का टीका भरकर लगा दिया, लेकिन ओवरडोज के कारण शानवीर तड़पने लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सुखराज घबरा गया और चुपचाप अपने घर गांव पमाल चला गया। शानवीर के परिवार को पता था कि दोनों इकट्ठे घर से शानवीर के प्लेटिना मोटरसाइकिल पर कहीं गए थे।

इसलिए जब बुधवार देर रात तक शानवीर घर नहीं लौटा तो उसका परिवार सुखराज के घर पहुंच गया। पहले तो सुखराज टाल मटोल करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सच्चाई बता दी। जिसके बाद सुखराज उन्हें लेकर आलीवाल के पूर्व सरपंच की मोटर पर पहुंचा जहां शानवीर का शव पड़ा था। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना दाखा में मृतक शानवीर सिंह के पिता बलविंदर सिंह के बयान पर सुखराज सिंह निवासी पमाल और नशा तस्कर दर्शना कौर उर्फ दर्शो, करमजीत कौर और बूटा सिंह सभी वासी गांव कुलगहणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना दाखा की पुलिस ने मृतक शानवीर के दोस्त सुखराज सिंह और नशा तस्कर बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दर्शना कौर उर्फ दरशो और करमजीत कौर फरार हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कैसे मिला चिट्टा
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सरनजीत सिंह ने बताया कि सुखराज अपने दोस्त शानवीर को लेकर उसके मोटरसाइकिल पर कुलगहणा के नशा तस्कर बूटा सिंह के घर पहुंचा। बूटा सिंह उन्हें दर्शना कौर उर्फ दरशो के घर ले गया। दरशो ने दोनों से 800 रुपये लिए और करमजीत कौर वासी गांव कोटली के घर ले गई। करमजीत कौर के घर से चिट्टा लेकर दोनों आलीवाल गांव के पूर्व सरपंच की मोटर पर आ गए। सुखराज ने पहले खुद को चिट्टे का टीका लगाया और वो झूमने लगा।

नशा ज्यादा हो जाने के कारण सुखराज को पता ही नहीं चला कि उसने शानवीर को अधिक मात्रा में चिट्टे का टीका भरकर लगा दिया। मृतक शानवीर सिंह के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा पूर्व पंच ने बताया कि शानवीर का मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स, जूते और और सभी दस्तावेज गायब हैं। इसलिए उन्हें शक है कि शानवीर की मौत कहीं और हुई है और उसका शव कहीं और फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें