फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर में घुस की लूट की कोशिस, लुटेरे को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोर में लूटपाट की कोशिश, लुटेरा काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। ईजी डे स्टोर को लूटने आए हथियारबंद लुटेरे को स्टाफ ने काबू कर पुलिस के हवाले किया। डीएसपी रायकोट गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सुबह दस बजे के करीब जब ईजी डे स्टोर का स्टाफ रोजाना की तरह स्टोर में काम कर रहा था। एक नौजवान स्टोर में दाखिल हो कर पिछले हिस्से में बने दफ्तर में पहुंचा। उसने काम कर रहे मैनेजर अमनदीप सिंह, कर्मचारी कुलविंदर सिंह और एक अन्य महिला कर्मचारी को पिस्तौल और तेजधार हथियार के बल पर धमकाते हुए दफ्तर में पड़ी नकदी उसके हवाले करने के लिए कहा। स्टोर के मैनेजर अमनदीप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों के हाथ में पकड़े पिस्तौल को छीनने की कोशिश की। पिस्तौल नकली होने के कारण दो टोटे हो गए। इसके मैनेजर अमनदीप सिंह और कुलविंदर सिंह उक्त ने लुटेरे का साथ हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला कर्मचारी सुमन शर्मा स्टोर के बाहर आकर शोर मचा दिया। शोर सुन कर स्टोर का गार्ड और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लुटेरे को काबू कर मौके पर पहुंचे एएसआई गुरचरण सिंह के हवाले कर दिया। स्टोर मैनेजर ने बताया कि कल रविवार होने के कारण उस समय स्टोर में काफी नकदी पड़ी हुई थी। स्टाफ ने बताया कि उक्त नौजवान इस स्टोर में पहले गार्ड के तौर पर काम करता रहा है और पिछले कुछ दिनों से लगातार स्टोर में आ रहा था। डीएसपी रायकोट गुरमीत सिंह ने बताया कि काबू किए गए नौजवान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें