फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर व पत्नी के कत्ल मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर व पत्नी के कत्ल में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-आरोपी अदालत में पेश, पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। रविवार देर रात पैसों के लेन-देन को लेकर अकाली समर्थक व प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत कुमार गर्ग और उसकी पत्नी पूजा गर्ग को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दो व्यक्तियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना सिटी के प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि इस दोहरे कत्ल के मामले में नामजद किए चार व्यक्तियों में से पूर्व पार्षद अनुपम पोंपी और प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनके दो साथी जज्जू और जस्सी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दोनों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। जबकि पुलिस पकड़ में आए अनुपम पोंपी और प्रदीप कुमार को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन का पुलिस रिमांड मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रविवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत कुमार गर्ग उर्फ चिड़ी निवासी कैप्टन कर्म सिंह नगर अपनी पत्नी पूजा गर्ग के साथ अपनी स्विफ्ट कार में पटियाला गेट बाजार की तरफ जा रहे थे और जब वह रणबीर कालेज रोड पर स्थित चर्च के समीप पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए बैठे व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। कार से उतारकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कर्मजीत कुमार के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने महल मुबारक कालोनी के रहने वाले दो भाई प्रदीप कुमार और जस्सी, पूर्व पार्षद अनुपम पोंपी और दशमेश नगर निवासी स्कूटर मैकेनिक जज्जू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
---------------------
फोटो:04एसजीआरपी01:चरणजीतकुमार और पूजा गर्ग की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें