फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल फोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल फोन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मार्केट में बंद पड़ी दुकानों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ईएसआई अस्पताल के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद किए है। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने मामले में इस्लामगंज के रहने वाले प्रकाश कुमार उर्फ लल्लू और दीपक डालिया उर्फ दाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को वीरवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने ईएसआई अस्पताल के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले मामले दर्ज हैं। दोनों जेल में भी इकट्ठे रहे है और जमानत पर बाहर आए हैं। जमानत पर बाहर आते ही आरोपियों ने फिर से चोरियां शुरू कर दी। आरोपी दुकानों से मोबाइल फोन चोरी करने के अलावा रेलवे स्टेशन के आसपास से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों से भी हथियारों के बल पर लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें