मानसा। गांव जवाहरके में शनिवार की रात बदमाशों ने निजी बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम न टूटने के कारण उसने रखी पांच लाख की नकदी बच गई। थाना सिटी एक की पुलिस ने घटना का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।
गांव जवाहरके के बस स्टैंड पर लगे कोटक महींद्रा बैंक के एटीएम बूथ में शनिवार की रात बदमाश दाखिल हुए। पहले बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई को बंद किया ।बाद में मशीन को उखाड़ कर केबिन से बाहर निकाली, जिस दौरान केबिन के शीशे भी टूट गए। बाद में उन्होंने मशीन से पैसे निकालने की कोशिश की। बदमाश मशीन से पैसे निकालने में नाकाम रहे। इसके बाद फरार हो गए। रविवार की सुबह घटना का पता चलते ही बैंक के डिप्टी मैनेजर मशीन कुमार ने थाना सिटी-1 को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने टीम समेत पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पता चला है कि एटीएण में लगभग पांच लाख रुपये थे। मामले की जांच में जुटे एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नजदीक के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द की आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि एटीएम तोड़कर नकदी प्रयास किया जा रहा था। घटनास्थल के नजदीक से पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के गुजरने से आरोपी फरार हो गए। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।