फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस ने प्याज के गट्टों के बीच भुक्की छिपाकर ला रहा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। नशा विरोधी मुहिम के तहत जिला पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने बादल रोड पर नाकाबंदी कर प्याज से लदे ट्रक से 125 किलो भुक्की के डोडे बरामद किए है। डोडों की यह खेप को फरीदकोट, मोगा एरिया में सप्लाई किया जाना था। काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने ट्रक में सवार बलविंदर सिंह और महिंदर सिंह को गिरफ्तार उनके खिलाफ थाना केनाल कालोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काउंटर इंटेलीजेंस के एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से कुछ लोग प्याज के ट्रक की आड़ में भुक्की के डोडों की बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहे है। सूचना मिलने पर काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने बादल रोड पर कैंचियों के समीप नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने नाके पर आए ट्रक को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका। टीम ने जब ट्रक के अंदर पड़े प्याज के गट्टों की छानबीन की तो उसमें से छह गट्टे भुक्की डोडे के बरामद हुए।
एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि डोडो का वजन 125 किलो है। ट्रक में सवार बलविंदर सिंह निवासी जैतो ओर महिंदर सिंह निवासी गांव जीदा डोडो की उक्त खेप 17 सौ रुपये किलो के हिसाब से खरीदकर लाए थे। डोडो की यह खेप फरीदकोट, मोगा एरिया में सप्लाई होनी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें