राहगीरों से लूटपाट करने में दो काबू
आरोपियों से मोबाइल, बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना जमालपुर की पुलिस ने भामियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने मामले में जनकपुरी के रहने वाले गौरव शर्मा और उसके साथी राहुल के खिलाफ के दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया गया।
थाना जमालपुर पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट करने के आदी है और किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद भामियां रोड पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने इलाके में आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने जिस व्यक्ति से लूटपाट करनी होती थी, उनका पीछा करना शुरू कर देते थे। जब राहगीर सुनसान जगह पर पहुंचता था तो आरोपी हथियार के बल पर उससे लूटपाट कर फरार हो जाते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के साथ उनके साथी भी शामिल है। जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने कहा कि कई शिकायतकर्ता तो सामने नहीं आए है। पूछताछ में कई ऐसे सुराग मिले है, जिससे पूरी तरह से आशंका है कि आरोपियों के साथ उनके कुछ ओर साथी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।