फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार को

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस दर्ज
विज्ञापन

मोगा। थाना सिटी साउथ पुलिस ने बेरोजगार को 8 लाख रुपये का कर्ज देकर उसमें से 4 लाख रुपये हड़पने के आरोप में केनरा बैंक की गांव चुप्पकीती ब्रांच के तत्कालीन मैनेजर समेत 3 खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हरमेश सिंह निवासी गांव माड़ी मुस्तफा ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह बैंक से कर्ज लेकर कारोबार करना चाहता था। पीड़ित को उनके गांव के कुलविंदर सिंह और हरविंदर सिंह ने बैंक से कर्ज दिलाने के लिए कथित सौदा तय कर लिया। आरोपियों ने उसे केनरा बैंक ब्रांच गांव चुप्पकीती से जनरल स्टोर के लिए 8 लाख रुपये का कर्ज दिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने बैंक मैनेजर की मिलीभगत से कर्ज की रकम में से 4 लाख रुपये की राशि पास दुकानदारों के खातों में डाल दी। डीएसपी बाघापुराना की जांच में आरोप सही मिलने पर थाना सिटी साउथ में तत्कालीन मैनेजर इंद्रजीत मल्होत्रा, कुलविंदर सिंह, हरविंदर सिंहके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें