फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कैदियों से छह मोबाइल फोन हुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। जेल प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले जेल में की गई चेकिंग के दौरान हवालाती और कैदियों के कब्जे से मोबाइल बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन को अभी तक यह पता नहीं चला कि आरोपियों के पास मोबाइल कहां से आए। इसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस के पास की। पुलिस ने पंकज राजपूत, विकास कुमार, सतदीप सिंह और रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सहायक सुपरिंटेंडेंट अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले जेल प्रशासन की तरफ से जेल की बैरकों में अचानक चेकिंग की गई थी। चेकिंग के दौरान आरोपी घबराए हुए थे। जब पुलिस ने आरोपियों के सामान की चेकिंग की तो उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के छह मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद जेल प्रशासन ने आरोपियों से मोबाइल कहां से आए इसके बारे में पूछा तो आरोपियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। अब थाना डिवीजन सात की पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपियों के पास मोबाइल कहां से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें