फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ठगे 18 लाख 42 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। तीन लोगों ने एक व्यक्ति को फिरोजपुर जिले में फासटैग कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 18 लाख 42 हजार 750 रुपये की ठगी मारी है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मोहाली निवासी तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सवरन सिंह वासी चक सोमियां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पास सिमरनजीत सिंह, सचिन सचदेवा व तरूणप्रीत सिंह वासी मोहाली (केयर ऑफ इक्राकस स्टेशन प्राइवेट लिमिटेड मोहाली) आए और उसे कहने लगे कि उसे फिरोजपुर जिले में फासटैग कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बना देंगे। डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए वह उससे 18 लाख 42 हजार 750 रुपये ले गए। काफी दिन बीतने के बाद भी उसे उक्त कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बनाया और न ही उसकी धनराशि वापस लौटाई। उक्त मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने कहा कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें