फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला तस्कर काबू
विज्ञापन

दिल्ली से लाकर करता था नशीली दवाईयां सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशीली दवाईयां सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से नशा लाकर शहर में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को ईट्टा वाला चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3460 गोलियां और दस दवाई की शीशी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना डिविजन छह में न्यू शिमलापुरी निवासी नितेश शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने ईट्टा वाला चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी वहां से पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने आरोपी को किसी तरह से काबू कर लिया। उसके कब्जे से लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें आरोपी ने नशीली गोलियां और दवा की शीशी डाल रखी थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली के इलाकों से नशीली दवाईयां लाकर शहर के लोगों को सप्लाई करता है। आरोपी पिछले करीब छह महीने से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें