फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मारपीट करने व दहेज की मांग को लेकर पति समेत तीन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से गर्भपात, पति समेत तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। जिले के गांव फफड़े भाईके की जिला बठिंडा के गांव चौके की विवाहिता को दहेज के लिए पीटने के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन पर मामला दर्ज किया है। विवागिचा सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल है। आरोप है कि ससुर परिवार ने गर्भवती राजविंदर कौर का गर्भपात करवाना चाहा पर जब उसने यह करने से मना कर दिया तो मारपीट की गई। जिस कारण उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पीड़ता को मानसा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद उसके मृतक बच्चे के नमूने लिए गए हैं।जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव फफड़े भाईके के सरपंच इकबाल सिंह गुरजीत सिंह ने बताया कि राजविंदर कौर का विवाह करीब 24 साल पहले गांव के राजविंदर सिंह के साथ किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राजविंदर कौर गर्भवती हो गई तो ससुर परिवार ने उसका गर्भपात करवाने के लिए कोशिश की। मना करने के बाद मारपीट की गई। पीड़ता के मामा के लड़के गुरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पर जब वह मौके पर पहुंचे तो राजविंदर कौर खून से लथपथ बाथरूम में मिली। उसका गर्भपात हो गया था। सिविल अस्पताल मानसा के डा. रंजीत सिंह राय ने कहा कि पीड़ता को दाखिल करने के बाद परिवार की ओर से लाए गए पेट वाले बच्चे के टुकड़ों के नमूने हासिल कर लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा। पएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता जसविंदर सिंह के बयान से उसके पति राजविंदर सिंह, बलवीर सिंह व अंग्रेज कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगली कार्रवाई बच्चे की रिपोर्ट अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें