पिस्तौल के बल पर राहगीर को लूटा
एक्टिवा, मोबाइल, 25 सौ रुपये और एटीएम कार्ड ले गए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुगरी के पनेसर चौक के पास लुटेरों ने शहीद करनैल सिंह नगर निवासी संदीप सिंह से पिस्तौल के बल मोबाइल फोन, 25 सौ रुपये, पर्स और एटीएम कार्ड और एक्टिवा लूट ली। थाना दुगरी की पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप सिंह वह वह दिल्ली की दवा कंपनी में सेल्स मैनेजर है। वीरवार की देर रात को वह एक्टिवा पर सवार होकर दुगरी से करनैल सिंह नगर स्थित अपने घर जा रहा था। पनेसर चौक के पास बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल, 25 सौ रुपये, एटीएम कार्ड लूट लिया और उसे पिस्तौल के बल पर एक्टिवा की चाबी भी छीन ली। आरोपियों ने एक्टिवा स्टार्ट की और भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने उसे गोली मार देने की धमकी दी। इस पर वह पीछे हट गया और आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।