फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर राहगीरों से तो महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघा करता था लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के विज्ञापन पढ़कर करता था घर में लूटपाट
विज्ञापन

विज्ञापन देने वालों के घर पहुंच परिजनों को नशा देकर करता था वारदात
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने जेवरात, मोबाइल और एक्टिवा की बरामद
ढाई महीने पहले पेशी के दौरान पुलिस को चकमा दे हो गया था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीआईए वन की पुलिस ने एक ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो अखबारों शादी के विज्ञापन पढ़ने के बाद योजना के तहत घर में लूटपाट करता था। पुलिस ने आरोपी से पुलिस न लूट की एक्टिवा, दस मोबाइल फोन, सोने के जेवरात भी बरामद किए है। आरोपी की पहचान गांव झाबेवाल निवासी राम तीर्थ उर्फ हैप्पी के रुप में हुई है। आरोपी करीब ढाई महीने पहले पुलिस द्वारा पेशी पर लाया गया था तो चकमा देकर फरार हो गया था।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगनअजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने जैन दा ठेका के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा पर गुजर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से लूट करता है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। पता चला कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही एक्टिवा एक व्यक्ति से लूटी है और इसी एक्टिवा पर आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि लोग अपने लड़के लड़कियों की शादी के लिए अखबारों में विज्ञापन देते हैं। वह विज्ञापन पढ़ कर उनसे फोन पर बात करता था और सारी जानकारी लेने के बाद घर आने का समय लेता था। आरोपी दिए हुए समय से कुछ पहले या फिर कुछ देर बाद जाता था। घर पर एक या दो सदस्य होते थे। चाय पीते समय कोई न कोई बहाना बना सामान मंगवाता और वह सामान लेने जाते तो पीछे से उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला देता था। इससे वह बेहोश हो जाते थे और आरोपी लूटपाट कर फरार हो जाता था। इतना ही नहीं आरोपी सुनसान जगहों पर राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करता था।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ महानगर के साथ साथ पंजाब के कई इलाकों में मामले दर्ज है। आरोपी अपने ठिकाने समय समय पर बदलता रहता था। 19 दिसंबर को पुलिस आरोपी को अदालत में पेशी पर लाई थी। पेशी पर जाने के बाद आरोपी को वापस ले जाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें