फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा गाडी पर ट्रांस्पोटर से रिशवत लेने पहुंचे एएसआई को विजीलेंस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते पीएपी का एएसआई काबू
विज्ञापन

आरोपी एएसआई पटियाला के आरटीए का गनमैन
विभागीय अधिकारियों ने आरोपी को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने रविवार को रामपुरा फूल के एक ट्रांसपोर्टर से रिश्वत लेने पहुंचे पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) के एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी पटियाला के आरटीए गुरजीत सिंह थिंद का गनमैन बताया जा रहा है।
बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी जगजीत सिंह भुगताना ने बताया कि रामपुरा के ट्रांसपोर्टर महिंदरपाल उर्फ भोला शर्मा ने शिकायत की थी कि पटियाला आरटीए गुरजीत सिंह थिंद का गनमैन एएसआई हरजिंदर सिंह उनकी गाड़ियों के चलान काटने एवं बंद करने की धमकी देकर उनसे तीस हजार रुपये प्रति माह की रिश्वत मांगता था। प्रति माह बीस हजार रुपये रिश्वत पर सहमति हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसपी भूपिंदर सिंह ने दो सरकारी गवाहों के सामने रविवार को रामपुरा में ट्रांसपोर्टर से अपनी इनोवा गाड़ी पर रिश्वत लेने पहुंचे एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत की चालीस हजार रुपये बरामद हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहराई तक जांच कर पता लगाया जाएगा कि आरोपी एएसआई किसकी शह पर रिश्वत लेता था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड मिलने पर पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा होने की संभावना है। वहीं मामले के बारे में पता चलते ही पीएपी के उच्चाधिकारियों ने आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें