गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे इस्लामगंज के रहने वाले चारों युवकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस सुरक्षा के बीच दरेशी के पास स्थित श्मशानघाट में चारों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस दौरान पूरे इस्लामगंज के लोग चारों परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। एक साथ जलती चारों चिताओं को देख हर व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरिंदर डावर, कांग्रेसी पार्षद संजय तलवाड़ अन्य कांग्रेसियों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल गोसाई भी परिवारों के साथ दुख बांटने के लिए पहुंचे।
इस दौरान सांसद बिट्टू ने परिवार वालों के साथ मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाई ने भी पीड़ित परिवारों का दुख बांटा ।