फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सिद्धू की प्रेसवार्ता पर सांसद बिट्टू का तंज, फेसबुक पर लिखा- केदारनाथ समझौता टूटा

Sat, 06 Nov 2021 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लगातर नवजोत सिंह सिद्धू पर हमलावर हैं। सिद्धू और सीएम चन्नी की केदारनाथ यात्रा पर सवाल उठाने के बाद अब उन्होंने सिद्धू की प्रेसवार्ता पर निशाना साधा।  
विज्ञापन
रवनीत सिंह बिट्टू और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ से वापस लौटने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की और कई मुद्दों को फिर उठा दिया। इसके कुछ समय बाद लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट किया है। जिसमें लिखा कि केदारनाथ समझौता टूटा। इसके बाद फेसबुक पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई।

विज्ञापन

 
हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, हरीश चौधरी और राणा केपी सिंह उत्तराखंड के दौरे पर गए थे। यहां सभी नेताओं ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए थे कि अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब सिद्धू अपनी सरकार पर कोई सवाल खड़ा नहीं करेंगे। लेकिन शुक्रवार को सिद्धू ने प्रेसवार्ता में नई शर्त रख दी। इसके बाद कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने फेसबुक पर पोस्ट कर केदारनाथ समझौता टूटने की बात कह दी। 

इसके जवाब में कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड ने लिखा कि बिट्टू जी तुस्सी केहड़ा घट हो। वहीं अमरिक सिंह लोंगिया ने सांसद को संबोधित कर टिप्पणी की कि आप सोच रह है कि कांग्रेस की कमांड सिर्फ बेअंत सिंह के परिवार के हाथ में रहे। आपके भाई कोटली को मंत्री बना दिया, अब और क्या चाहते हो। आप सपने देख रहे हो कांग्रेस प्रधान या फिर सीएम बनने के वह कभी नहीं होगा।
विज्ञापन


सिद्धू मिसगाइडेड मिसाइल: सुखबीर सिंह बादल
शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे सुखबीर बादल ने केदारनाथ यात्रा पर प्रक्रिया दी और कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मिसगाइडेड मिसाइल है। अभी वह तैयार हो रहे है कि किसी भी समय फट सकते हैं। उनकी प्रेसवार्ता के कुछ समय बाद ही सिद्धू ने अपना मोर्चा खोल दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें