फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी से सीआईए टू टीम ने बरामद की 14 ग्राम हेरोइन 

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर के बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को थाना सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी ढंढारी इलाके में किसी को हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन

इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट में ढंढारी खुर्द स्थित दशमेश मार्केट निवासी गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ढंढारी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करता है और किसी को हेरोइन की खेप देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान काबू कर हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास कोई काम धंधा नहीं था। वह फिरोजपुर के बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार वह बस के जरिये पिछले एक साल से फिरोजपुर जाकर हेराइन लेकर आ जाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है। उधर, एंटी समलिंग सेल की टीम कर्मा अस्पताल के पास गश्त करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ताजपुर रोड स्थित इंद्रापुरी निवासी हरप्रीत सिंह हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। वह किसी को हेरोइन देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान काबू कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में थाना डिवीजन सात की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें