फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: पठानकोट में घुसपैठिया ढेर, बठिंडा में जासूस काबू; निगम चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

Fri, 27 Nov 2026 04:39 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पठानकोट के बमियाल में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया। बठिंडा में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दसूहा में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार सवारों का पीछा किया। इस दाैरान फायरिंग में एक राहगीर घायल हो गया। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं लुधियाना में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। पढ़ें पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
विज्ञापन


बठिंडा में जासूस गिरफ्तार

बठिंडा में मिलिट्री इंटेलिजेंस और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बठिंडा कैंट के संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाने का आरोप है। इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
 
Trending Videos

चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची 
भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 23 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। भाजपा की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची ने शहर की राजनीति में कई नए समीकरण पैदा कर दिए हैं। इस सूची को केवल उम्मीदवारों की घोषणा नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर पुराने चेहरों, नए दावेदारों और वार्डों के आरक्षण के बीच हुए राजनीतिक बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने ढेर किया घुसपैठिया 

पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर गुरुवार रात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। घटना पहाड़ीपुर बीओपी के पास की बताई जा रही है, जहां सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को देख कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर

दसूहा में मुठभेड़, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया पीछा  
होशियारपुर में दसूहा के बलग्गणां चौक में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और एक कार में सवार आरोपियों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना में युवक की हत्या 

लुधियाना के थाना दरेसी के तहत जसवंत नगर स्थित बिंद्रा कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 6-7 हथियारबंद बदमाशों ने दो करीबी दोस्तों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात में हनी बांसल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पवन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर गलियों से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ ईडी दफ्तर पहुंचे डीआईजी रोपड़ रेंज स्वप्न शर्मा 

डीआईजी (रोपड़ रेंज) स्वप्न शर्मा आज चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। उन्हें एजेंसी द्वारा निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

जालंधर में ग्रामीणों ने पकड़वाया नशा तस्कर 
जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। सतर्क ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के तार अमेरिका में बैठे एक कथित तस्कर से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें