लुधियाना। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में भाजपा जिला लुधियाना द्वारा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मांग पत्र देकर मोहम्मद मुस्तफा की गिरफ्तारी की मांग की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया की पूर्व डीजीपी व केबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा द्वारा मालेरकोटला में हिंदुओं के प्रति दिया गया विवादित बयान और ‘पंजाब में साम्प्रदायिक महौल को ख़राब करने की कोशिश को लेकर उनके खिलाफ पुलिस कमिश्नर लुधियाना को शिकायत की गई।
उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की बेशक चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लेने के उपरांत मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज करके खाना पूर्ति की गई है भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि सांप्रदायिक टकराव के लिए लोगों को भड़काने वाले पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज करके उसे तुरंत गिरफ्तार करे। लेकिन उसकी गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर पंजाब की जनता में रोष पाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री राम गुप्ता, कांतेन्दु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा, भाजपा के जिला मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार, आईटी के सह इंचार्ज हर्ष सरीन मौजूद थे।