फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वीजा लेने जा रही छात्रा के गले से बाइक सवारों ने लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
माडल टाउन की ट्यूशन मार्केट के पास बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

थाना माडल टाउन पुलिस के पास पहुंची शिकायत, जांच करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के पॉश इलाके माडल टाउन की ट्यूशन मार्केट के पास बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा के गले से सोने की चेन झपट ली। छात्रा वीजा लेने से पहले गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर निकली थी और वीजा लेने जा रही थी।
छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुर कर दिए है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ज्योति की मां आशा ने बताया कि उसकी बेटी का विदेश जाने के लिए वीजा लगा हुआ था। शुक्रवार को वह वीजा लेने के लिए घर से निकली थी। वीजा लेने से पहले बेटी ने गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने की इच्छा जताई। माथा टेकने के बाद वह वीजा लेने जा रही थी। कुछ दूरी से एक बाइक सवार काली टोपी पहने युवक उसका पीछा कर रहा था। ट्यूशन मार्केट पहुंचने से पहले ही उक्त युवक ने उसकी चेन झपट ली। आशा ने बताया कि उसकी बेटी की चेन करीब डेढ़ तोले की थी। झपटमार ने जब चेन छीनी तो इस दौरान उसकी बेटी की एक्टिवा का संतुलन भी खो गया। उनकी बेटी ने बदमाश का पीछा भी करने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। घटनास्थल पर थाना माडल टाउन की पुलिस पहुंची। थाना माडल टाउन की एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि झपटमारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पता लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें