फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: उत्तराखंड से मंगवा करती थी गांजा सप्लाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से एक किलो गांजा बरामद, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

पति कुछ दिनों से गया है उत्तराखंड, उसकी भूमिका की भी हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से गांजे की सप्लाई मंगवाकर महानगर में सप्लाई करने वाली महिला तस्कर को थाना डिवीजन सात की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को बाबा जीवन सिंह नगर इलाके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी सपना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी महिला नशा तस्करी का कारोबार करती है। वह बाबा जीवन सिंह नगर इलाके में किसी को गांजा सप्लाई करने जा रही है। जिसके बाद आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला उत्तराखंड के तस्करों से गांजा मंगवाती है। हर बार कोई न कोई व्यक्ति उसे आकर गांजा दे जाता है। उसका पति इस समय उत्तराखंड की तरफ ही गया हुआ है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आशंका है कि वह भी इस काम में शामिल है। मगर उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें