फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रक पलटने से टला बड़ा हादसाईंटों से भरा ओवरलोड ट्रक पलटने से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। स्थानीय जगरांव बरनाला मुख्य मार्ग पर स्थित एसएसपी दफ्तर के बाहर सोमवार की देर रात बरनाला के गांव भैनी छन्ना से आ रहा ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रक पलटने से बड़ा हादसा टल गया। ओवरलोड ट्रक के पलटने से उसकी चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार 3 व्यक्ति जख्मी हो गए जिन्हें तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला के नजदीकी गांव भैनी छन्ना से आ रहा ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रक जब स्थानीय पुलिस लाइन में मौजूद एसएसपी दफ्तर के पास पहुंचा तो एसएसपी दफ्तर के अंदर से 1 इनोवा गाड़ी बाहर निकली जिसको बचाने के चक्कर में ईंटों से भरा ओवरलोड ट्रक 1 मोटरसाइकिल से टकराता हुआ फुटपाथ पर चढ़कर पलट गया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे बाइक सवार गांव धोथड़ के जगजीवन सिंह, अमनदीप सिंह जगरांव एवं गीता रानी के साथ ट्रक चालक प्रदीप सिंह जख्मी हो गए जिन्हें वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जख्मी सभी लोगों का सिविल अस्पताल पहुंचने पर वहां पर मौजूद डाक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रदीप महिंद्रा ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी व्यक्तियों की हालत स्थिर है। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही हलके की विधायिका सर्वजीत कौर माणूके, पूर्व विधायक एस आर कलेर तहसीलदार मनमोहन कौशिक, नगर काउंसिल प्रधान जितेंद्र पर राणा काउंसलर जगजीत जग्गी एवं थाना सिटी इंचार्ज हीरा सिंह पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायलों को मिलकर उनका हालचाल जाना। तहसीलदार मनमोहन कौशिक एवं थाना सिटी के इंचार्ज हीरा सिंह द्वारा मौके पर क्रेन को बुलाकर बेकाबू होकर पलटे ओवरलोड ट्रक को सड़क से हटाने के साथ ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई बाइकों को बाहर निकालकर यातायात को सुचारु रूप से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें