फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या की कोशिश, दबाया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर अपनी बहू के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी हत्या की भी कोशिश की गई। उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं।
विज्ञापन

पीड़िता ने किसी तरह से परिवार वालों को सूचना दी और इसकी जानकारी थाना सराभा नगर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता अगर नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसके नई दिल्ली मथुरा रोड स्थित सुंदर नगर निवासी पति विशाल गुप्ता, जेठ आशीष गुप्ता और चाचा ससुर विजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि महिला द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक नवंबर 2003 में उसकी शादी आरोपी विशाल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वह उसे मायके से मोटी रकम और कार लाने के लिए विवश करते थे। बाद में मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। गत 4 अक्तूबर को वो उसे लेने के लिए उनके मायके घर में आए। वहां गेस्ट रूम में बातचीत के दौरान उनकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी। विजय गुप्ता ने चुन्नी से उसका गला दबा दिया। आशीष गुप्ता ने उससे छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम नई दिल्ली रवाना कर दी गई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें