फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बदले में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी बसंत प्रभारी एएसआई अशोक कुमार को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसका साथ देने वाला हेड कांस्टेबल राज गोपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। विजिलेंस ने गांव लापता निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरप्रीत ने इसकी शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए गए नंबर पर दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी थी। एएसआई अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल गोपाल ने आरोपियों पर कार्रवाई के बदले पैसों की मांग करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाया बनाया और सीएम की ओर से जारी नंबर में शिकायत कर दी। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने एएसआई को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें