फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला जेल में बंद गैंगस्टरों ने रची थी कोटकपूरा के कारोबारी की हत्या की थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के साथ एनसीसी अकादमी के नजदीक पैदल जा रहे एक व्यक्ति से सात अवैध पिस्तौल और कई कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि पटियाला जेल में बंद गैंगस्टरों ने कोटकपूरा के एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश रची थी। उसी वारदात के लिए ये हथियार ले जाए जा रहे थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बड़ी वारदात को अंजाम से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

जिले के एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार सप्लाई करने वाला सरवंत सिंह उर्फ रिक्की निवासी श्री गुरु तेग बहादुर नगर थाना सिटी कोटकपूरा फरीदकोट एनसीसी अकादमी से पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रहा है। उसने काले रंग का बैग उठाया हुआ है।
इस सूचना के बाद जब पुलिस टीम ने आरोपी को काबू किया तो उसके बैग से सात पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए। संदीप गर्ग ने बताया कि तफ्तीश के दौरान सतवंत सिंह ने यह सनसनीखेज खुलासा किया कि हथियारों की खेप, गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ काका और सुखदीप सिंह उर्फ टोनी निवासी कोटकपूरा जो कि इस वक्त सेंट्रल जेल पटियाला में बंद हैं, के कहने पर हासिल की थी। इन गैंगस्टरों पर पर पहले भी कई सुपारी किलिंग के पर्चे दर्ज हैं। इन्होंने कोटकपूरा के ही एक प्रसिद्ध कारोबारी की हत्या की साजिश रची थी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई और बरामदगी से कत्ल की वारदात होने से पहले रोक ली है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए सरवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ काका और सुखदीप सिंह उर्फ टोनी को भी इस मुकदमे में नामजद कर पुलिस रिमांड हासिल कर सख्ती के साथ पूछताछ की जाएगी। जिनसे इस मामले में अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें