लुधियाना के आत्मनगर विधानसभा से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं। अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत सिंह की अदालत ने सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विधायक बैंस और उनके समर्थकों पर धरने के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी।