फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बैंक डकैती के बाद, दोराहा के मुख्य बाजार में सराफ की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी फरार

Wed, 12 Jun 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। खन्ना के नजदीकी क्षेत्र दोराहा में बुधवार की रात करीब 8:30 बजे रेलवे रोड पर स्थित सराफ की सबसे बड़ी दुकान परमजीत ज्वेलर्स की दुकान पर दो अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे दुकान के सारे शीशे टूट गए और काफी नुकसान हुआ, लेकिन दुकान मालिक बच गए।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जब दुकानदार मणि अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी एक बाइक पर दो युवक मुंह बांधे दुकान से बाहर आए और अपनी बाइक रोकी और पीछे बैठे युवक ने दुकान पर अपनी रिवॉल्वर से पांच-छह फायर किए। इससे दुकान के बाहरी गेट के सारे शीशे टूट गए और काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

इस घटना से दोराहे इलाके में भारी दहशत फैल गई। लोग सहमे हुए हैं कि जिस तरह कुछ ही घंटे में लगातार दूसरी वारदात हुई लोगों को डर लगने लगा है कि किसी के साथ कभी कुछ भी हो सकता है। 20 मिनट बाद दोराहे की पुलिस पहुंची, जिसने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान के बाहर रिवॉल्वर के चार-पांच खोखे भी बरामद किए और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। उधर, दुकानदार मणि ने बताया कि चेहरा बंधा होने के कारण वह हमलावरों को पहचान नहीं सका और न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कुछ ही घंटे में दूसरी वारदात होना साफ दर्शाता है कि आरोपियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लोगों ने यह भी कहा कि अभी बैंक डकैती की जांच चल रही है और इस दौरान सरेआम बाजार में आकर अंधाधुंध फायरिंग से लोगों में असुरक्षा की भावना होना लाजिमी है।

फोटो - दोराहा में सुनार की क्षतिग्रस्त दुकान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें