फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना की सड़कों पर दिखे जट्ट एंड जूलिएट, दलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा ने खाए छोले-कुलचे

Sat, 22 Jun 2024 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाबी अभिनेता व गायक दलजीत दोसांझ मंगलवार को लुधियाना शहर पहुंचे थे। उनके साथ जट्ट एंड जूलिएट-3 की अभिनेत्री नीरू बाजवा भी थी। इस दौरान दोनों ने रेहड़ी वाले के पास छोले-कुलचे भी खाए।
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे दलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलीवुड व बॉलीवुड अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री नीरू बाजवा की आने वाली नई फिल्म जट्ट एंड जूलिएट-3 इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। फिल्म की प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार इन दिनों पंजाब के अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं। दिलजीत और नीरू बाजवा शनिवार को लुधियाना में लोगों के बीच पहुंचे। दोनों बीच सड़क पर छोले कुलचे खाते नजर आए। दलजीत ने कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  भी शेयर किया है। लोग उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  
विज्ञापन


दिलजीत ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है उसमें वह कह रहे हैं कि जीरे का तड़का लगाए छोले प्याज और टमाटर डाल आज भी पंजाब का पुराना स्वाद याद आ गया। बता दें कि दलजीत और नीरू बाजवा की नई फिल्म जट्ट एंड जूलियट-3 28 जून को रिलीज हो रही है। उनकी पहली दो फिल्म जट एंड जूलिएट 1 और 2 को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें