फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जेल में बंद तस्करों के इशारे पर हेरोइन सप्लाई करने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी से साढ़े चार किलो हेरोइन के साथ 1.40 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब की जेलों से नशा तस्करी का धंधा चल रहा है। जेल में बैठे कैदी फोन के जरिये युवाओं को लालच देकर नशा तस्करी में जोड़ रहे हैं। एसटीएफ की टीम ने एक तस्कर को पकड़ा है जो जेल से इशारा मिलने पर हेरोइन की खेप पहुंचाता था।
पुलिस ने कार सवार आरोपी को उस समय पकड़ा जब वह आत्म पार्क की तरफ से भारत नगर चौक आ रहा था। उसके पास से साढ़े चार किलो हेरोइन के साथ 1.40 लाख रुपये ड्रग मनी भी बरामद हुई है। मोहाली के एसटीएफ थाने में डेहलों के गांव सरींह निवासी हरमनदीप सिंह उर्फ दीप (31) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के जिला प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने माॅडल टाउन इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को हॉन्डा सिटी कार समेत दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वह ऑनलाइन गाड़ियों खरीदने-बेचने का काम करता है। उसका संपर्क सेंट्रल जेल में बंद नशा तस्कर गोल्डी और अमनदीप जेठी से है। दोनों आरोपी जेल से उसे नशा पहुंचाने के लिए कहते थे। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद दोनों तस्करों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें