फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: व्यक्ति का अपहरण कर घर में रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या छिपाने के लिए मृतक को चोर बताकर पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास
विज्ञापन


बठिंडा के गांव बंगी निहाल सिंह वाला की घटना, मृतक व्यक्ति के आरोपी की पत्नी के साथ थे अवैध संबंध

एक ही परिवार के 11 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। गांव बंगी निहाल सिंह वाला में एक व्यक्ति का अपहरण कर घर में रस्सी से बांधकर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक को चोर तक बता दिया था। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के गांव बंगी निहाल सिंह वाला निवासी एक विवाहिता के साथ अवैध संबंध थे जिसका पता महिला के पति को पता चल गया और उसने अपने परिवार वालोें के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति की हत्या कर दी।
थाना रामां पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर एक ही परिवार के 11 लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना रामा पुलिस को शिकायत में गांव बंगी निहाल सिंह वाला निवासी सोमा कौर ने बताया कि उसका उसका छोटा भाई हरिद्वारा सिंह पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से अपनी दोनों बेटियों के साथ उसके पास रहता था। सात सितंबर की रात करीब 11 बजे गांव सुखलधी जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद बाहर से एक व्यक्ति के चीखने की आवाजें आने लगीं। जब उसने बाहर जाकर देखा तो कुछ लोग उसके भाई से मारपीट कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके भाई को मोटरसाइकिल-रेहड़ी में डालकर अपने साथ ले गए, उसके भाई की बाइक भी साथ ले गए।

पीड़िता के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी सरदारा सिंह उर्फ दारा सिंह, उसके भाई कुलदीप सिंह, बलकरण सिंह, शिगांरा सिंह, उसके पिता सोहन सिंह, हरबंस सिंह, तरलोक सिंह, गोबिंद सिंह व परिवार की दो महिलाओं ने मिलकर उसके भाई का अपहरण कर घर में रस्सी से बांधकर उसकी डंडे-लाठियों से पिटाई कर हरिद्वारा सिंह की हत्या कर दी।

पीड़िता के अनुुसार उसके मृतक भाई हरिद्वारा सिंह की आरोपी सरदारा सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता आरोपी को पता चल गया था जिसके चलते उसके भाई और आरोपी के बीच तकरारबाजी चलती आ रही थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन


डीएसपी तलवंडी साबो इशान सिंगला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। बताया कि कुल 11 लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें