कहा, इंडस्ट्री की फ्यूल पाॅलिसी उद्योगपतियों का करेंगे समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब सरकार के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार इको फ्रेंडली है जब इंडस्ट्री की कोई समस्या उनके पास आई है उसका हमेशा समाधान किया गया है। इंडस्ट्री की फ्यूल पाॅलिसी संबंधी जल्द ही उद्योगपतियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।
मंडी गोबिंदगढ़ में जिमखाना क्लब के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मंत्री चीमा ने कहा कि जीएसटी चोरी को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, इसके लिए केंद्र सरकार से भी बात की जा रही है। इसके अलावा इसे आधार से जोड़ने के लिए बात कही गई है। पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट के तहत बड़ी संख्या में जीएसटी टेक्सदाताओं का बड़ा फायदा हुआ है। इस स्कीम के अंतर्गत एक लाख से कम जीएसटी के डिफाल्टर हो चुके करीब 54 हजार करदाताओं को लाभ मिला है और सरकार को करीब 90 करोड़ रुपये इकठ्ठा हुआ है। चीमा ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है। भाखड़ा नहर में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को दोबारा चलाए जाने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा की वो जल्द इसके बारे में संबंधित विभाग मंत्री से बात कर इसे उनके ध्यान में लाकर काम करेंगे। चीमा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में बोलते कहा कि देश में भाजपा द्वारा अनिश्चितकालीन एमरजेंसी लगाई गई है जिसके तहत विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, मोदी सरकार को केवल आम आदमी पार्टी से खतरा है जिनके द्वारा आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए साजिशें कर रही है।
फोटो कैप्शन:-26जीबीजीपी02मंडी गोबिंदगढ़ के जिमखाना क्लब में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।