फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 करोड़ की जीएसटी चोरी का किंगपिन दो बेटों समेत गिरफ्तार, 12 फर्जी टीमें बनाई गई थीं

Sat, 13 Jun 2020 11:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
रिकार्ड खंगालते लुधियाना के डीटीसी पवन गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार को सुबह सेंट्रल जीएसटी विभाग ने विभिन्न जगहों पर रेड कर करीब 47 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। यह रेड एडिशनल कमिश्नर इन्वेस्टिगेशन शौकत अहमद के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


लुधियाना-जालंधर जीएसटी विभाग की मोबाइल विंग टीमों ने शहर में जीएसटी चोरी करने वाले पांच लोगों के ठिकानों पर रेड की, जहां दो लोग फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गंगा राम तथा उसके दो बेटों अमित तथा विशेष निवासी अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। यह रेड लुधियाना डीटीसी पवन गर्ग के नेतृत्व में की गई है।

बातचीत के दौरान गर्ग ने बताया कि जीएसटी चोरी का किंगपिन गंगा राम है, जिसने करीब 12 फर्जी लोहा फर्में बनाकर लोहे की मूवमेंट किए बगैर एंट्री घुमाकर करीब सवा तीन सौ करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग की है। इसमें करीब 47 करोड़ रुपये जीएसटी की विभाग को चपत लगाई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह गंगा राम निवासी अमलोह के घर, मंडी गोबिंदगढ़ की मोतिया खान मार्केट, लोहा बाजार मंडी गोबिंदगढ़ समेत इस फर्जी कारोबार से जुड़े पांच लोगों के ठिकानों पर रेड की है, जिसमें दो व्यक्ति फरार हो गए हैं तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बोगस बिलिंग में गंगाराम ने अपनी पत्नी के नाम भी एक फर्म बनाई थी, जिसकी बिलिंग दो करोड़ से कम है। डीटीसी लुधियाना ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है और सभी का रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें