कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सिंधी कॉलोनी के पास स्कूटी से आए लुटेरों ने पूर्व सीएमओ के इंजीनियर बेटे पर हमला कर लूटपाट की। राहगीरों के पीछा करने पर लुटेरे स्कूटी छोड़कर भाग गए। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
स्कूली को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश कर रही है। कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित कान्हा श्याम रेजीडेंसी निवासी पूर्व सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के पुत्र अंकुर सिंह कार से मरियमपुर चौराहे से विजय नगर की तरफ जा रहे थे। सिंधी कालोनी के पास बदमाशों ने कार के आगे स्कूटी लगा दी।
अंकुर के कार से उतरते ही युवकों ने लोहे की राड उनके सिर पर मार दी। लात-घूसों से पीटा। अंकुर के मुताबिक बदमाश पर्स, मोबाइल समेत नकदी लूट ले गए। इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी नंबर और फुटेज की मदद से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।