फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार दिखाकर ठेके से लूटे 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार दिखाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों ने गांव नंबर में एक शराब ठेके को निशाना बनाया। आरोपियों ने ठेके के कारिंदे को तेजधार हथियार दिखाकर उससे 35 हजार रुपये की नगदी लूट ली। आरोपी वारदात को चंद मिनट में अंजाम दे फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद ठेके पर काम करने वाले अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अशोक कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह गांव नंगल में ही रहता है और दो माह पहले ही ठेके पर नौकरी लगा था। सोमवार की रात को वह ठेके पर बैठा था, इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग आए और उन्होंने शराब की बोतल ली। कुछ समय बाद आरोपी तेजधार हथियार से लैस होकर आए और उससे डरा धमकाकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने ठेके के अंदर गल्ले से करीब 35 हजार रुपये की नगदी लूटी और फरार हो गए। जब तक अशोक कुमार कुछ कर पाता आरोपी फरार हो चुके थे। जांच अधिकारी एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें