फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौर में युवक की हत्या: 3 माह पहले अरमेनिया से लौटा था जैसमीन, सिर पर रॉड व तेजधार हथियार से किए थे वार

Thu, 11 Jul 2024 06:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन महीने पहले अरमेनिया से पंजाब के लुधियाना लौटे युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के साथ घर से गया था। युवक के सिर पर रॉड व तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के युवक की फिल्लौर अपरा रोड पर हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक जैसमीन लुधियाना के भट्टियां चिट्टी कॉलोनी लुधियाना का रहने वाला था। जैसमीन तीन माह पहले ही अरमेनिया से पंजाब लौटा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जैसमीन को उसका दोस्त घर से लेकर गया था। अपरा रोड पर उसके सिर पर रॉड व तेज हथियार से वार किए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन


जैसमीन के पिता ने बताया कि 3 दिन पहले ही उनके बेटे को उसका दोस्त हर्ष उसे बुलाकर ले गया था और कहा कि बस्ती तक जा रहे हैं। अगली दिन सुबह जैसमीन के दोस्त दीपू को राहगीर का फोन आया जिसने बताया कि जैसमीन खून से लथपथ सड़क पर पड़ा है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पिता ने आरोप लगाए कि उसके बेटे की हत्या करके उसे दुर्घटना दिखाया जा रहा है। बेटे के सिर के एक्सरे करवाने पर सामने आया कि उसके सिर की हड्डियां टूटी हुई हैं और माथे पर छेद है। यही नहीं घटनास्थल पर पेड़ पर तेजधार हथियार के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने 103 बीएनएस (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें