फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परेशानी: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का एलान, कर्ज माफी के लिए 13 दिसंबर से दो दिन रोकेंगे ट्रेन

Fri, 19 Nov 2021 06:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के किसानों पर एक लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। किसान कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेल रोको आंदोलन। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों की वापसी के फैसले पर उत्साहित पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब सरकार के खिलाफ 13 दिसंबर से दो दिनों का रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन किसान मजदूरों का कर्ज माफ कराने, पहले स्वीकार की मांगें लागू करवाने, शहीद किसानों के पारिवारिक सदस्य को नौकरी दिलवाने व चुनाव वायदे से मुकरने के खिलाफ किया जाएगा। बावजूद इसके मसले हल नहीं किए गए तो बैठक कर आंदोलन को और बढ़ाया जाएगा। ये आंदोलन मसले हल होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - नया गठबंधन: कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर बोले कैप्टन-भाजपा के साथ काम करने को उत्सुक हूं 

पंधेर ने कहा कि पंजाब के किसानों, मजदूरों, नौजवानों व महिलाओं से बैठकें कर इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंजाब के किसानों पर एक लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। किसान कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर रहे हैं। किसानों की जमीनें जब्त की जा रही हैं। किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खोखले एलान कर रहे हैं। कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरबच्चन सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरलाल सिंह, रणजीत सिंह व इंद्रजीत सिंह के अलावा अन्य किसान नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी रोकी गई थी ट्रेनें
कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल 24 सितंबर से करीब 650 मालगाड़ियां और 325 पैसेंजर ट्रेनें काफी दिनों तक बंद रही थी। किसानों ने पंजाब में बिछी रेल पटरियों पर कई जगहों पर धरना देकर पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच दौड़ने वाली सभी ट्रेनों को बंद कर दिया था। ब्यास और अमृतसर के बीच पड़ने वाले जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन के नजदीक किसानों ने करीब 163 दिन तक रेल यातायात ठप रखा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें