फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडां वतन पंजाब दियां-3: सीएम मान ने लांच की टी-शर्ट और लोगो, पहली बार पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन व पावरलिफ्टिंग

Mon, 26 Aug 2024 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे सीजन का आगाज 29 अगस्त से हो रहा है। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीसरे सीजन के लिए टी-शर्ट व लोगो लांच किया है। 
विज्ञापन
खेडां वतन पंजाब दियां-3 की टी-शर्ट व लोगो लांच करते सीएम मान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 29 अगस्त से शुरू होने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे सीजन के लिए सोमवार को टी-शर्ट और लोगो लॉन्च कर दिया है। लोगो और टी-शर्ट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस की याद में 29 अगस्त को यह विशाल खेल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस खेल महोत्सव की शुरुआत संगरूर के वार हीरो स्टेडियम से होगी। 

विज्ञापन


सीएम मान ने बताया कि पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पैरा खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग को भी शामिल किया गया है। इन तीन श्रेणियों में पंजाब के पैरा एथलीट पेरिस पैरा ओलंपिक्स में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सम्मान और संतोष की बात है कि इस बार 37 खेलों की नौ आयु वर्गों में लगभग पांच लाख खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद इनाम वितरित किए जाएंगे। इस बड़े खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है, ताकि उन्हें नशे की लत से दूर रखा जा सके।
विज्ञापन


15 से 22 सितंबर तक होंगे जिला स्तरीय मुकाबले
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 11 अक्तूबर से 9 नवंबर तक कराए जाएंगे। खेडां वतन पंजाब दियां का दूसरा सीजन वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये के इनाम वितरित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें