फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के गुरुद्वारा में चोरी: मुख्य गेट का ताला तोड़ घूसे चोर, गोलक से नकदी चुराई, वारदात सीसीटीवी में कैद

Mon, 26 Aug 2024 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में चोरों को हौसले बुलंद है। चोरों ने गुरु घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि चोरों की यह हरकत गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है और उनकी पहचान भी हो गई है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे में गुरुद्वारा साहिब में चोरी की वारदात हुई है। यहां चोरों ने गुरुद्वारा की गोलक तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि गांव नवा पिंड भट्ठे के गुरुद्वारा साहब के पाठी सेवादार मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में पिछले 21 वर्ष से बतौर पाठी सेवा कर रहा है। 19 अगस्त को शाम लगभग 7:30 बजे सेवा करने के बाद वह घर चला गया था। 20 अगस्त की सुबह 5 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब आया तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। 

विज्ञापन


उन्होंने गांव के लोगों को सूचित किया। अंदर देखा कि गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को कोई नुकसान नहीं था, लेकिन गोलक का साइड वाला लॉक टूटा हुआ था। गोलक से लगभग 20 हजार रुपये गायब थे। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो उसमें चोरों की पहचान हो गई है। आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह और आकाश दोनों वासी गांव नवां पिंड भट्ठे के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ थाना कोतवाली पुलिस ने पाठी मनजीत सिंह के बयान पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर दोनों आरोपी शरणजीत सिंह और आकाश के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (4), 305 के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें