कपूरथला के एक युवक की फिलीपींस की राजधानी मनीला में अचानक मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि युवक की काम से आते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय विमल कुमार पुत्र कमलजीत कुमार वासी गांव सिधवां कपूरथला के रूप में हुई है। विमल कुमार की मौत से परिवार और गांव वासियों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार विमल कुमार कुछ वर्षों से रोजी-रोटी कमाने के लिए फिलीपींस के बुगो शहर में रहता था। कुछ समय पहले वह अपने गांव सिधवां भी आया था। लगभग एक महीने पहले वह वापस गया। जहां शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
परिवार के अनुसार विमल कुमार अपने काम से घर लौट रहा था, तो उसे अचानक दर्द हुआ। उसका दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विमल की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।