फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में दिनदहाड़े युवक का मर्डर: तीन बहनों का इकलौता भाई था कुलविंदर, बचाने आया साथी घायल

Fri, 26 Jul 2024 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

होशियारपुर के दसूहा में शुक्रवार सुबह तीन अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े किसी पर भी हमला कर जान लेने से नहीं कतराते। होशियारपुर में तीन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से दो युवकों पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक कुलविंदर सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह पेशे से जेसीबी ऑपरेटर था।   

विज्ञापन


होशियारपुर के दसूहा में शुक्रवार सुबह तीन अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कुलविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दविंदर सिंह सत्ती ने बताया कि वह गांव बाजवा का रहने वाला है और जेसीबी का काम करता है। 

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने जेसीबी ऑपरेटर कुलविंदर सिंह के साथ अपने मोटरसाइकल पर सवार होकर जा रहा था। तभी गांव बाजवा के नजदीक सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोका और ऑपरेटर कुलवीर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब दविंदर ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी वार किए। उन दोनों को गंभीर रूप से जख्मी करने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां ऑपरेटर कुलविंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन बहनों की अकेला भाई था। डीएसपी जगदीश राज अत्री ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें