कैप्शन--फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में रेल अधिकारियों व रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्य बैठक करते हुए?
- फोटो : FIROZPUR
रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में बुधवार को एडीआरएम बी.पी सिंह की अध्यक्षता में फिरोजपुर, लुधियाना, अमृतसर, उधमपुर व जम्मूतवी रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें एक प्रस्ताव पारित किया गया कि रेलवे और रेलवे चाइल्ड लाइन स्टेंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के नियमों के अनुसार कार्य करेगी। इस मौके पर वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक गुमशुदा बच्चों की सूची पेश की गई।
चाइल्ड लाइन फिरोजपुर के डायरेक्टर राकेश सेतिया ने बताया कि फिरोजपुर, लुधियाना, अमृतसर, उधमपुर व जम्मूतवी रेलवे चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों की रेल डिवीजन फिरोजपुर के एडीआरएम बी.पी सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। सेतिया ने कहा कि आरपीएफ और चाइल्ड लाइन संयुक्त रूप में कार्य करेगी। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर जो भी गुमशुदा बच्चा मिलेगा, उसे चाइल्ड लाइन के हवाले किया जाएगा, ताकि उसकी देखरेख अच्छी तरह कर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
डिवीजन फिरोजपुर के अंतर्गत पांचों चाइल्ड लाइन का एडीआरएम बी.पी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रेलवे और चाइल्ड लाइन को एसओपी के नियमों के मुताबिक कार्य करना होगा। इस अवसर पर वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक गुमशुदा हुए बच्चों की सूची बैठक में पेश की गई। सेतिया ने बताया कि रेल डिवीजन फिरोजपुर के कई स्टेशनों पर चाइल्ड लाइन की ब्रांच स्थापित हैं। इस मौके पर फिरोजपुर चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर अमनदीप सिंह, लुधियाना से कुलविंदर सिंह, अमृतसर से पवन मसीह, उधमपुर से शुभम शर्मा, जम्मूतवी से मंजरी के अलावा आरपीएफ के अधिकारी, सीनियर डीसीएम चेतन तनेजा, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
--------------------------------
फोटो संख्या-04एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में रेल अधिकारियों व रेलवे चाइल्ड लाइन के सदस्य बैठक करते हुए।