फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में हत्या: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, तीन बच्चों के साथ यूपी से आई थी नरमा चुगने

Thu, 14 Oct 2021 04:30 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

बुधवार देर शाम करीब छह बजे जब रमा देवी कपड़े धो रही थी तो बिल्लू ने उससे दो हजार रुपये मांगे। इस पर रमा देवी ने उसे सुबह जमींदार से रुपये लेकर देने की बात कही। इसी बात से आग बबूला हुए बिल्लू ने उसे बालों से पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया और उसके सीने पर बैठकर पहले तो ईंटों से वार करते हुए उसका मुंह व सिर बुरी तरह से कुचल दिया।
विज्ञापन
आरोपी बिल्लू और मृतका रमा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से अपने भाइयों के साथ अबोहर के गांव खैरपुर में किसान के खेत में नरमा चुगने आई तीन बच्चों की मां की उसके पति ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं महिला का बचाव करते समय उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतका के भाई बबलू व नरेश चौहान पुत्र सोबरन चौहान निवासी अमृतपुर, कैथावा जिला औरैया ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी बहन रमा देवी की शादी गांव हंसिनी निवासी बिल्लू पुत्र जसवंत के साथ हुई थी। बबलू ने बताया कि शादी के बाद से ही बिल्लू रमा देवी से मारपीट करता था। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। इसी के चलते करीब दो महीने से रमा देवी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके आ कर रहने लगी।

यह भी पढ़ें - पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम: अमरिंदर सिंह से अचानक मिलने पहुंचे सीएम चन्नी, हाईकमान से मिलेंगे सिद्धू 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले ही रमा देवी अपने तीन बच्चों बड़ी बेटी निधि (10), अनु (7) और छोटे बेटे काकू (5) को साथ लेकर उनके साथ ही गांव खैरपुर की ढाणी ओम प्रकाश में नरमा चुगाई के लिए आई थी। वहीं रमा का पति बिल्लू करीब एक सप्ताह पहले ही अपने गांव से आया और रमा के साथ खेतों में नरमा की चुगाई करवाने लगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम करीब छह बजे जब रमा देवी कपड़े धो रही थी तो बिल्लू ने उससे दो हजार रुपये मांगे। इस पर रमा देवी ने उसे सुबह जमींदार से रुपये लेकर देने की बात कही। इसी बात से आग बबूला हुए बिल्लू ने उसे बालों से पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया और उसके सीने पर बैठकर पहले तो ईंटों से वार करते हुए उसका मुंह व सिर बुरी तरह से कुचल दिया।

इसके बाद बच्चों द्वारा शोर मचाने पर जब रमा की मौसी का बेटा पप्पू मौके पर पहुंचा और रमा को बचाने का प्रयास किया तो बिल्लू कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाकर लाया और पप्पू के सिर में तीन-चार वार कर दिए। जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद अचेत पड़ी रमा देवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए बिल्लू ने उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया और रमा का मोबाइल व कुछ पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने तुरंत ही दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। जहां रात करीब डेढ़ बजे रमा देवी ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को उसका शव फरीदकोट से अबोहर लाया गया। एएसआई दविंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घायल पप्पू व मृतका के बच्चों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टर्माटम के बाद उसके परिजन मृतका का शव लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें