फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हत्याः बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, बुजुर्ग महिला को मार डाला

Thu, 14 Oct 2021 01:45 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के रोहट गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला साने आया है। पहले बच्चों में विवाद हुआ और उसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मृतका की पहचान रामकौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गांव रोहट में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम को गली में खेलते हुए बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान झगड़े में गुम चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के दो बेटे भी विवाद में घायल हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। गांव रोहट में मंगलवार देर शाम गली में खेलते हुए 10 से 12 साल के बच्चों में आपस में विवाद हो गया था। जिसमें बीचबचाव कर दिया गया था। बुधवार को एक पक्ष से रामकौर (60) अपने बेटे जितेंद्र व कर्मबीर के साथ सुरेंद्र पक्ष के घर उन्हें समझाने गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर
विज्ञापन


लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला
आरोप है कि वह सुरेंद्र पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें रामकौर व जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मबीर को भी चोटें लगी हैं। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। जिसके बाद रामकौर व जितेंद्र को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां रामकौर की मौत हो गई। जितेंद्र को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने जितेंद्र के बयान पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें