फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां से गुजरना था सीएम मान को, वहां पर भिड़ गए बसपाई, पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा बसपा नेताओं को

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। नकोदर चौक पर स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण व भाषण करने लेकर बसपाई आपस में भिड़ गए। नकोदर चौक वह रास्ता था, जहां से सीएम भगवंत मान का काफिला निकलना था। बसपाइयों में तकरार इस कदर बढ़ गई कि एक-दूसरे पर लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। मौके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों के पसीने छूटने लगे, क्योंकि झगड़े के बाद दूसरा गुट धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

आखिरकार मौके पर तनाव बढ़ता देखकर पुलिस ने रास्ता खाली करवाने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसी बीच पुलिस का विरोध करते हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता और करतारपुर से प्रत्याशी रहे बलविंदर सिंह एक पुलिस वाले का डंडा छीन लाए और अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। वह इस बात का विरोध कर रहे थे कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया। इस बीच वहां पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे।
बसपा नेता बलविंदर कुमार ने रोष जताया कि पुलिस ने बल प्रयोग किया है और यह दलितों पर अत्याचार है। पुलिस अधिकारियों ने बसपा नेता बलविंदर कुमार को आश्वासन दिया कि वह कैमरों की फुटेज देखकर लाठियां भांजने वाले पुलिस मुलाजिमों की शिनाख्त कर कार्रवाई करेंगे। बलविंदर ने आरोप लगाया कि वीरवार को भी जब श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो सुरेंद्र पाल महे ने ऊंची आवाज में कोई और ही अनाउंसमेंट करनी शुरू कर दी। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो वह भद्दी शब्दावली पर उतर आए। उनके बेटे ने हमारे एक बसपा वर्कर को थप्पड़ मारा। गलत शब्दावली और थप्पड़ मारने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करना चाहा तो पुलिस ने भी उनके साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन

बलविंदर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी को बाबा भीम राव आंबेडकर के बुत के नजदीक स्टेज लगाने और साउंड सिस्टम लगाने की अनुमति दी गई है। इसकी आड़ में सुरेंद्र पाल महे नाम का व्यक्ति बीते दो दिन से बसपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा था। बलविंदर ने साफ किया कि बसपा कार्यकर्ता आपस में नहीं उलझे थे। सुरेंद्र पाल महे बुधवार को भी बसपा की तरफ से निकाले गए चेतना मार्च के दौरान अपने साउंड सिस्टम से ऊंची आवाज में लगातार अनाउंसमेंट करते रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र पाल महे बसपा में नहीं हैं। विपक्षी पार्टियों एवं प्रशासन की कथित मिलीभगत के कारण सुरेंद्र पाल महे को स्टेज लगाने और साउंड सिस्टम लगाने की अनुमति दी गई, जिसका बसपा कड़ा विरोध करेगी और इस साजिश को लोगों के सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें