फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जब पुलिस कमिशनर ने की मुलाजिम की ख्वाहिश पूरी, अपनी इनोवा में भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने पुलिस विभाग की वायरलेस विंग में तैनात एक कर्मचारी की वर्षों पुरानी ख्वाहिश को पूरा कर उसके चेहरे पर रौनक ला दी। मुलाजिम को न केवल अपनी इनोवा में उसको घर भेजा बल्कि अपनी पालयट गाड़ी भी उसके साथ भेजी। कमिश्नर स्वपन शर्मा की गाड़ी में बैठते ही रिटायर होने वाले मुलाजिम की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को पुलिस मे वायरलेस विंग में तैनात निर्मल सिंह 31 साल पूरी होने के बाद आज रिटायर हो गए। 1993 में पुलिस की नौकरी ज्वाइनिंग के बाद से निर्मल सिंह ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। उनकी आखिरी ख्वाहिश यह थी कि जब भी वह नौकरी से रिटायर हों, तो उन्हें रिटायरमेंट के बाद सरकारी गाड़ी घर तक छोड़ कर आए। निर्मल सिंह ने थाना नंबर 8 के एसएचओ से कहा कि कल उनका इस पुलिस स्टेशन में ड्यूटी का आखिरी दिन है। मेरी ख्वाहिश है कि मेरी विदाई इस पुलिस स्टेशन से सरकारी गाड़ी में की जाए। मामला एसीपी नार्थ दमनवीर के पास पहुंचा तो उन्होंने सीपी स्वप्न शर्मा से बात की। सीपी ने तत्काल कहा कि आप मेरी इनोवा भेजो, इसको घर तक छोड़कर आए। निर्मल सिंह ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि रिटायरमेंट होने पर उन्हें इतना बड़ा सम्मान मिलेगा। जालंधर कमिश्नर स्वप्न शर्मा की गाड़ियां उन्हें घर छोड़ने के लिए जाएगी। यह क्षण उनकी जिंदगी का सबसे यादगार क्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें