बाबा जीवन सिंह स्पोर्ट्स क्लब कोटली संघर की ओर से गांव में वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने खूब उत्साह से भाग लिया। टूर्नामेंट में गांव नत्थू सिंह वाला की टीम पहले और बहादुरगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। क्लब के पदाधिकारियों की ओर से मुख्य मेहमान को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दविंदर सिंह, वीरा सिंह, गुरदेव सिंह धालीवाल, गुरनैब सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, निम्मा धालीवाल और सेवक सिंह समेत क्लब के समूह पदाधिकारी मौजूद थे।