ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन (एनआरएमयू) ने हाथों में काले झंडे लेकर विशाल गेट मीटिंग और सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुरमीत सिंह और मंच संचालन रमेश चंद्र ने किया।
शहर की तीनों ब्रांचों के कनवीनर तरसेम लाल ने कहा कि रेल मंत्रालय ने 30 जनवरी को कुछ नए आदेश जारी किया थे, जो पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं। इसलिए इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। यदि ये आदेश रद्द न किए गए तो कर्मचारी प्रदर्शन तेज करेंगे।
इस दौरान मुकेश कुमार, सुनील, रमेश चंद्र, भूपिंदर सिंह, मनोज कुमार, गुरमीत सिंह, बलबीर सिंह, परमिंदर सिंह, प्रीतम, जसवंत, बलराज, बाबूराम, बलविंदर, रघुवीर और रविंदर भी मौजूद थे।